Please Share
छत्तीसगढ़ के सुकमा ज़िले में माओवादियों के हमले में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ़) के 24 जवान मारे गए हैं और छह अन्य घायल हुए हैं।
इधर इस घटना के बाद राज्य के मुख्यमंत्री रमन सिंह ने एक आपात बैठक बुलाई गई है।
पुलिस के अनुसार चिंतागुफा के बुर्कापाल इलाके में सीआरपीएफ़ के जवानों का एक दल रोड ओपनिंग पार्टी के तौर पर इलाके में गश्त पर था। इस इलाके में सड़क बनाई जा रही थी, जिसकी सुरक्षा के लिए जवानों का दल निकला था।
उसी समय माओवादियों ने पहले से घात लगा कर हमला किया. मारे गए सभी जवान सीआरपीएफ की 74वीं बटालियन के थे।


