संपर्क टूटने के बाद ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत

Please Share

संपर्क टूटने के बाद ट्रेनी विमान दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत 2 Hello Uttarakhand News »

मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में प्रशिक्षु विमान हादसे का शिकार हो गया है।  नियमित उड़ान के दौरान विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार कैप्टन रंजन गुप्ता और ट्रैनी की मौत हो गई।

प्रशिक्षु विमान उस वक्त दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जब इसके जरिए उड़ान का नियमित अभ्यास किया जा रहा था। विमान में एक युवक और युवती सवार थे, जिन्होंने मौके पर दम तोड़ दिया।

नेशनल फ्लाइंग सेंटर के इस प्रशिक्षु विमान ने महाराष्ट्र के गोंदिया जिले स्थित बिरसी रनवे से बुधवार सुबह नौ बजकर पांच मिनट पर उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद विमान का एटीसी से संपर्क टूट गया और बालाघाट जिले के खैरलांजी के लावनी पुरा गांव में हादसे का शिकार हो गया।

Leave a Reply