Please Share
देहरादून: स्पेशल टास्क फोर्स उत्तराखंड के अंतर्गत साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून द्वारा आज दिनांक 09 अप्रैल 2021 की साइबर बुलेटिन:
रुद्रपुर जनपद उधमसिंहनगर निवासी व्यक्ति द्वारा साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन कुमाऊं परिक्षेत्र, उत्तराखण्ड पर एक प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें उनके द्वारा अवगत कराया गया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके बचत खाते से 3,20,000/- (तीन लाख बीस हजार) रुपये ऑनलाईन निकासी कर धोखाधड़ी कर ली गयी। प्रकरण में आवश्यक तकनीकि कार्यवाही करते हुये थाना साईबर क्राईम पर अभियोग पंजीकृत किया गया है।
सितारगंज जनपद उधमसिंहनगर निवासी व्यक्ति द्वारा साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन कुमाऊं परिक्षेत्र, उत्तराखण्ड पर एक प्रार्थना पत्र प्रेषित किया गया था जिसमें उनके द्वारा अवगत कराय गया कि उनको अज्ञात मोबाईल नम्बर से 07 लाख की लॉटरी लगने सम्बन्धी मैसेज प्राप्त हुआ तथा उसके कुछ समय पश्चात अज्ञात मोबाइल नम्बर से कॉल आया जिसने लॉटरी लगने की बात कही गयी, तथा उक्त धनराशि प्राप्त करने हेतु 6900/- रुपये रजिस्ट्रेशन फीस के रुप मे जमा करने हेतु कहा गया। जिसपर विश्वास करते हुए शिकायतकर्ता द्वारा 6900/- रुपये जमा करा दिये गये। शिकायतकर्ता द्वारा इनाम पाने के लालच में साईबर अपराधी की बातो के झांसे मे आकर विभिन्न शुल्क/टैक्स के नाम पर कुल 86,724/- (छियास्सी हजार सात सौ चौबीस) रुपये विभिन्न बैंक खातो मे जमा करा दिये गये। प्रकरण में थाना साईबर क्राईम पर अभियोग पंजीकृत किया गया है।
एंचोली थाना कोतवाली जनपद पिथौरागढ़ निवासी व्यक्ति द्वारा थाना साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन कुमाऊं परिक्षेत्र को एक प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमे उनके द्वारा अवगत कराया गया कि Facebook पर उन्होने एक गाड़ी का ऐड देखा तथा गाड़ी को खरीदने हेतु एड में दिए गए मोबाईल नम्बर से सम्पर्क किया गया, जिसनें स्वंय को भारतीय सेना में कार्यरत होना बताया गया। गाड़ी का सौदा तय होने पर संदिग्ध द्वारा गाड़ी को भारतीय सेना के कोरियर/डाक सेवा के माध्यम से भेजने की बात कही गयी तथा कोरियर चार्ज, बीमा एवं अन्य टैक्स के रुप मे कुल 83,358/- (तिरासी हजार तीन सौ अठ्ठावन) रुपये धोखाधडी से शिकायतकर्ता से प्राप्त कर ठगी की गई। प्रकरण में आवश्यक तकनीकि कार्यवाही करते हुये थाना साईबर क्राईम पर अभियोग पंजीकृत किया गया है।
जीएमएस रोड थाना पटेलनगर जनपद देहरादून निवासी व्यक्ति द्वारा थाना साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन देहरादून को एक प्रार्थना पत्र प्रेषित किया जिसमे उनके द्वारा अवगत कराया गया कि उन्होने अपना पुराना फ्रिज बेचने हेतु OLX पर ऐड दिया गया था। कुछ समय पश्चात एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनसे फोन से सम्पर्क कर स्वयं को पुराने फ्रीज व सामान की खरीद फरोख्त करने वाली कम्पनी का अधिकारी बताते हुए उक्त फ्रिज को खऱीदने की बात कही गई। फ्रिज का सौदा तय होने पर धनराशि एडंवास के रुप में देने को कहकर QR कोड को स्कैन करने हेतु कहा गया। शिकायतकर्ता द्वारा उक्त पर विश्वास करते हुये शिकायतकर्ता द्वारा QR code स्कैन किया गया तो उनके बैंक खाते से विभिन्न किस्तो में कुल 84867/- (चौरासी हजार आठ सौ सढ़सठ) रुपये धोखाधडी से शिकायतकर्ता से प्राप्त कर ठगी की गई। प्रकरण में आवश्यक तकनीकि कार्यवाही करते हुये थाना साईबर क्राईम पर अभियोग पंजीकृत किया गया है ।

