Please Share
नरेश नौटियाल की रिपोर्ट;
मसूरी: पर्यटन नगरी मसूरी में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रसाशन अकादमी के आवासीय परिसर में रहने वाले एक परिवार के घर का गैस रेगुलर फटने से परिवार और आसपास के सात व्यक्ति घायल हो गए। जिसमें 4 महिलायें एवं 3 पुरुष आंशिक रूप से घायल हो गए। गनीमत रही कि घर के अन्दर गैस सिलेंडर नहीं फटा,वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
यह भी पढ़ें: Unlock 3.0 गाइडलाइन्स हुई जारी, जानिए अनलॉक 3 में कहां-कहां मिलेगी छूट
