नेहरू कॉलोनी में एक व्यक्ति अपने कमरे में मिला मृत

Please Share

देहरादून: चौकी नेहरू कॉलोनी से सूचना प्राप्त हुई कि आज दिनांक 29/06/2020 रिस्पना नगर में एक व्यक्ति अपने कमरे में मृत अवस्था में पड़ा हुआ है। जिसपर चौकी नेहरू कॉलोनी से चौकी प्रभारी मय फोर्स मौके पर गए जहाँ पर रिस्पना नगर में कमरे में एक व्यक्ति शोभित पुत्र राजबहादुर निवासी गोरा डांडा सिनोहरी, जिला हरदोई, उम्र 26 वर्ष, रहता था, जो दिनांक 23/06/20 को अपने घर हरदोई से यहां आया था और वर्तमान में कोरोनटाइन था, की आज सुबह मृत्यु हो गई है।

आसपास के लोगों द्वारा बताया कि उक्त व्यक्ति द्वारा रात को शराब का सेवन किया गया तथा पेट मे दर्द की शिकायत बताई गई, जिसकी आज सुबह मृत्यु हुई हैमौके पर चिकित्सकों की टीम उपस्थित है। मृतक का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। मृतक के घरवालों को सूचित किया गया है।

Leave a Reply