Please Share
देहरादून: कोरोना वायरस के संक्रमण के दृष्टिगत वर्तमान में जारी लॉक डाउन को केंद्र सरकार द्वारा आगामी 03 मई तक बढ़ाने के फैसले के उपरांत लोगो को संयम बरतने व लॉक डाउन के नियमों का पालन व जागरूक करने के लिए आज दिनांक 14/04/20 को नगर क्षेत्र अंतर्गत सभी थाना क्षेत्रों में संवेदनशील स्थानों पर पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च किया गया।
फ्लैग मार्च के दौरान उक्त क्षेत्रों में पुलिस द्वारा लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को लॉक डाउन के नियमों का पालन करते हुए अपने घरों में ही रहने के लिए अनुरोध किया। साथ ही लॉक डाउन के नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई करने की सख्त हिदायत भी दी गई।
उत्तराखंड शिक्षा विभाग से बड़ी खबर, शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम ने आदेश किये जारी
