तेजस्वी को याद आया बचपन का प्यार, काम धाम छोड़…

Please Share

पटना: बेरोजगारी हटाओ यात्रा 23 फरवरी को शुरु होने जा रही है, जिससे पहले सभा की तैयारी देखने के लिए आज तेजस्वी यादव वेटरनरी कॉलेज मैदान पहुंचे। यहां बच्चों को खेलते देखा तो तेजस्वी को अपने पुराने दिन याद आ गए और बल्ला थामकर बैटिंग शुरू कर दी। इस दौरान तेजस्वी ने दनादन कई शॉट लगाकर  बॉल को बाउंड्री के बाहर किया। 10 वर्ष पहले तेजस्वी का खेल की दुनिया से खासा लगाव था। इसे छोड़कर वह राजनीति में आए थे।

तेजस्वी इसी मैदान से 23 फरवरी को बेरोजगारी हटाओ यात्रा की शुरुआत करेंगे। राजद ने इसी दिन भारत बंद का आह्वान किया है। राजद के प्रदेश प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के प्रस्तावित “बेरोजगारी हटाओ यात्रा’’ कार्यक्रम की घोषणा काफी पहले हो चुकी है। इसकी तैयारी भी पूरी हो चुकी है।