फैक्ट्री का लेंटर गिरने से 9 मजदूर दबे, एक की मौके पर मौत

Please Share

नई दिल्ली: मेरठ के एक कैची फैक्ट्री का लेंटर उठाते समय एक बड़ा हादसा हुआ है लेंटर गिर गया जिसमें करीब 9 लोग दब गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां एक मजदूर की मौत हो गई. जबकि 8 लोगों का इलाज चल रहा है।  3 मजदूर अभी भी गंभीर हालत में हैं। वहीं 5 को मामूली पट्टी कराकर एक्स-रे के लिए भेज दिया है।  फायर ब्रिगेड की रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंच कर मलबे को जेसीबी के सहारे हटाया है। लोगों का ये भी कहना था कि कई और लोग अभी दबे हो सकते हैं, लेकिन कोई भी दबा नहीं मिला है. मलबे में जो दबे थे उनमें 8 मजदूर और एक ठेकेदार शामिल थे।