Please Share
उत्तरकाशी: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंसीधर भगत के उत्तरकाशी जाते समय आज सुबह करीब 10 बजे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। उत्तरकाशी में कल हुई बर्फबारी के कारण उनकी कार का सन्तुलन बिगड़ जाने के कारण कार मुख्य मार्ग से खाई की ओर मुड़ गई। बड़ी मुश्किल से कार चालक द्वारा पेड़ के माध्यम से कार को रोका गया। सुरक्षा कर्मी व स्थानीय विधायक गोपाल रावत ने अपनी गाड़ी में अध्यक्ष बंसीधर भगत को सुरक्षित उत्तरकाशी तक पहुँचाया जहाँ कार्यक्रम पूर्व के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सम्पन्न हुआ।

