Please Share
नई दिल्ली: संसद में आज CAA और एनआरसी का मुद्दा छाए रहने की उम्मीद जताई जा रही है । बहुजन समाज पार्टी के सांसद सतीश चंद्र मिश्रा ने सीएए को तत्काल निरस्त करने की मांग को लेकर राज्यसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है। वहीं लोकसभा में कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी, कोडिकुन्नील सुरेश, और गौरव गोगोई ने देशभर में हो रहे विरोध के चलते सीएए पर पुनर्विचार करने और एनआरसी, एनपीआर की प्रक्रिया की मांग को लेकर स्थगन प्रस्ताव दिया है। आपको बता दें कि वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को लोकसभा में वित्त वर्ष 2020-21 के लिए आम बजट पेश किया था। इसके बाद लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने लोकसभा सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी थी ।

