Please Share
कश्मीर: कश्मीर से धरा 370 हटाए जाने के बाद केंद्र सरकार ने घाटी के कई राजनेताओं को एहतियातन नजर बंद कर दिया था। इनमें नेशनल कांफ्रेंस पार्टी के लीडर उमर अब्दुल्ला भी शामिल हैं। नजरबंद होने के 6 महीने बाद अब सोशल मीडिया पर उमर अब्दुल्ला की एक तस्वीर सामने आई है जिसे उनकी हालिया तस्वीर बताया जा रहा है। इस तस्वीर को देखकर किसी को भी यकीन नहीं होगा कि यह जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री की तस्वीर है। बढ़ी हुई काली सफेद दाढ़ी का यह फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर उमर अब्दुल्ला की जो तस्वीर वायरल हो रही है उसमें वह बर्फ के बीच खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। मन जा रहा है कि ये तस्वीर उस वक्त ली गई जब हल्की बर्फबारी हो रही थी।

