Please Share
नई दिल्ली: योग गुरु बाबा रामदेव ने सरकार से देश में जनसंख्या नियंत्रण के लिये कानून बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सरकार को जनसंख्या नियंत्रण को लेकर कठोर कदम उठाना चाहिए और दो से अधिक बच्चा पैदा करने वालों को दंडित किये जाने का प्रावधान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की आबादी 125 करोड़ से अधिक हो गयी है और यह नियंत्रित नहीं हो रही है। इस पर सोचना होगा। उन्होंने कहा कि देश में प्राकृतिक संसाधन सीमित हैं। देख में औद्योगिक विकास और शहरीकरण के कारण खेती की जमीन घट रही है। भूगर्भ जल संकट बढ़ रहा है और कई अन्य प्रकार की समस्यायें पैदा हो रही हैं जिसके कारण जनसंख्या को नियंत्रित करने की जरूरत है।

