‘फ्री सेवाओं’ पर केजरीवाल का विपक्ष को जवाब, समझाया इसके पीछे का ‘अर्थशास्त्र’

Please Share

नई दिल्ली: दिल्ली में 200 यूनिट तक फ्री बिजली, महिलाओं के लिए मुफ्त बस का सफर, सब्सिडी देने को लेकर विपक्ष की आलोचनाओं का दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जवाब दिया है। अरविंद केजरीवाल ने ‘मुफ्त सेवाएं’ देने के पीछे के अर्थशास्त्र को समझाते हुए ट्वीट किया, ‘सीमित मात्रा में मुफ्त सेवाएं देना अर्थव्यवस्था के लिए अच्छा है। इससे गरीबों के पास धन की उपलब्धता बढ़ती है जिससे मांग में बढ़ोतरी होती है, लेकिन इसे इतनी सीमा तक किया जाना चाहिए कि कोई अतिरिक्त कर नहीं लगाना पड़े और इससे बजट की कमी नहीं हो।’

इसके आलावा केजरीवाल ने भाजपा की आलोचना करते हुए इस बात पर खुशी जताई कि, दिल्ली के लोगों ने भाजपा को सीसीटीवी, स्कूल और कच्ची कॉलोनियों के मुद्दों के आधार पर वोट मांगने के लिए बाध्य किया।