Please Share
कश्मीर: खराब मौसम के चलते एलओसी पर पिछले 48 घंटे भारतीय सेना के लिए बेहद मुश्किल भरे बीते हैं। उत्तरी कश्मीर से सटी एलओसी पर रविवार और सोमवार की रात को भारतीय सैनिकों को कम से कम 32 एवलांच यानि बर्फीले तूफानों से आमना सामना हुआ। इन एवलांच में एक जवान की मौत की खबर है। जबकि दो सैनिक अभी भी लापता हैं।
एलओसी के माछिल सेक्टर में एवलांच में सेना की एक पोस्ट आ गई, जिसके चलते पांच सैनिक उसकी चपेट में आ गए। चार सैनिकों को तो निकाल लिया गया है। लेकिन एक जवान अभी भी लापता है। जिन चार जवानों को निकाला गया है उसमें दो सैनिक कोमा में हैं और एक सैनिक गंभीर हालत में है और एक सुरक्षित है।

