मुंबई: भारत पेट्रोलियम प्लांट में लगी आग…

Please Share

मुंबई: मुंबई के  चेंबूर के माहुल क्षेत्र स्थित भारत पेट्रोलियम निगम लिमिटेड के संयंत्र में आज दोपहर में अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। बताया जा रहा है कि  दोपहर करीब 12 बजकर 40 मिनट पर बीपीसीएल संयंत्र के मुख्य द्वार पर एयर कम्प्रेसर में आग लग गई। काला धुआं संयंत्र से निकलता दिखा। हालाकिं कोई हताहत नहीं हुआ है। बीपीसीएल के कर्मियों ने तुरन्त ही आग पर काबू पा लिया। उन्होंने बताया कि आग लगने की जानकारी मिलते ही मुंबई दमकल विभाग सहित सभी संबंधित एजेंसियां वहां पहुंच गईं। और अभी आग लगने के कारण का अभी पता नहीं चल पाया है।