दिल्ली: हाईकोर्ट का ‘छपाक’ पर बड़ा फैसला, स्क्रीनिंग पर लगाई रोक

Please Share

नई दिल्ली:  दिल्ली हाईकोर्ट  ने दीपिका पादुकोण  की फिल्म  ‘छपाक’ को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है। न्यायलय ने वकील अपर्णा भट्ट को श्रेय दिए बिना  ‘छपाक’ के प्रदर्शन पर रोक लगा दी है। वकील अपर्णा भट्ट ने कानूनी लड़ाई में एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल का प्रतिनिधित्व किया है । न्यायाधीश प्रतिभा एम. सिंह ने निर्देश दिया कि यह प्रतिबंध 15 जनवरी से मल्टीप्लेक्स और लाइव स्ट्रीमिंग एप्स पर लागू हो जाएगा, वहीं अन्य माध्यमों पर यह रोक 17 जनवरी से लागू होगी । इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने ‘छपाक’ के फिल्म निर्माताओं को वकील अपर्णा भट को श्रेय देने का निर्देश दिया था ।