Please Share
हरिद्वार: अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ने चारधामों के लिए श्राइन बोर्ड बनाने के फैसले का विरोध किया है। और इसे वापस लेेने की मांग की है। इसके साथ ही अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र नंद गिरी ने सरकार पर पलटवार करते हुए कहा कि सरकार के पास राज्य की व्यवस्थाओं को चलाने के लिए धन की कमी हो गई है, इसलिए वह मठ-मंदिरों और आश्रमों पर कब्जा करने की सोच रही है। महंत नंद गिरी ने बताया कि बैठक में फैसला किया गया कि श्राइन बोर्ड और स्लाटर हाऊस को कतई स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही महंत ने कहा कि कुंभ मेला होने तक हरिद्वार जिले में मांस-मछली की बिक्री को प्रतिबंधित करने का आग्रह किया जाएगा।
