JNU हिंसा: प्रियंका गांधी को दुखड़ा सुनाने पहुंचा ABVP कार्यकर्ता, मुंह मोड़ बढ़ी आगे! वीडियो वायरल..

Please Share

नई दिल्ली: जेएनयू कैंपस में हुई हिंसा की घटना के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी घायलों से मिलने एम्स पहुंची थीं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है जब यहां एक एबीवीपी एक्टिविस्ट प्रियंका गांधी को भीड़ के हमले के बारे में अपना दुखड़ा सुनाने पहुंचा तो वे मुंह मोड़कर आगे बढ़ गईं। एबीवीपी एक्टिविस्ट का नाम शिवम चौरसिया बताया जा रहा है।

वहीँ ABVP ने वीडियो को ट्वीट कर कहा कि, जेएनयू हिंसा के दौरान कथिततौर पर लेफ्ट विंग के छात्रों ने उनकी पिटाई की थी। प्रियंका को जब शिवम पूरी घटना की जानकारी देने पहुंचे तो उन्होंने रुखा व्यवहार किया।