बीजेपी कार्यलय में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अपने मंत्रियों, विधायकों और कार्यकर्ताओं का लगभग बीस मिनट तक संबोधन किया। अपने संबोधन में सूबे के मुखिया ने तब सबको चौका दिया जब उन्होनें कहा कि अपनी औकात में रहो। दरअसल अपने कार्यकर्ताओं को त्रिवेंद्र सिंह रावत ने विश्वास दिलाते हुए कहा कि मैं भले ही आज प्रदेश का मुख्यमंत्री बन गया हुं लेकिन मुझे एक ट्रक के पीछे लिखी हुई बात हमेशा याद रहती है कि अपनी औकात में रहो। जिसके बाद पूरे कार्यलय में त्रिवेंद्र सिंह रावत जिंदाबाद के नारे लगने लगे। हालांकि अपने पूरे अभिवादन में मुख्यमंत्री ने राज्य को भष्ट्राचार मुक्त और सुशासन देने का जनता से वादा किया।
You May Also Like
उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 16 आईपीएस और 8 पीपीएस अधिकारियों के तबादले
admin
Comments Off on उत्तराखंड पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल: 16 आईपीएस और 8 पीपीएस अधिकारियों के तबादले


