Please Share
बड़कोट: उत्तरकाशी के यमुनाघाटी में राजगढ़ी के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। हादसे में एक की मौत तथा तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। वाहन दुर्घटना की सूचना पर बड़कोट पुलिस मौके पर रेस्क्यू के लिए पहुंची।
बताया जा रहा है कि इस वाहन में शिक्षक सवार थे। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला। घायलों को आपाताकालीन सेवा 108 की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ उनका उपचार चल रहा है।

