Please Share
हल्द्वानी: सड़क में पाला होने की वजह से भाजपा सांसद अजय भट्ट की गाड़ी पहाड़ी से टकरा गई। गनीमत रही कि कोई बड़ी अनहोनी नहीं हुई। जानकारी के मुताबिक सांसद अजय भट्ट की गाड़ी बृहस्पतिवार को धारी ब्लाक के पदमपुरी बाजार से गुजर रही थी। तभी वहां सड़क में पाला होने के चलते गाड़ी पहाड़ी से जा टकरा गई । जानकारी के अनुसार गाड़ी में सवार सांसद अजय भट्ट सहित चार लोग बालबाल बचे। घटना के बाद सांसद अजय भट्ट को दूसरे वाहन से ओखलकांडा के जोस्यूड़ा ग्राम पंचायत को रवाना कर दिया गया। वह ओखलकांडा सही सलामत पहुंच चुके हैं।

