Please Share
उत्तरकाशी: मंगलवार देर रात विकास भवन के पास खड़े एक वाहन में आग लगने से नेपाली मूल की एक किशोरी की मौत हो गई। आग की घटना के बाद से तीन युवक घटना स्थल से फरार चल रहे हैं। सूचना पर फायर टीम ने किसी तरह आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक किशोरी की मौत हो चुकी थी।
जानकारी के अनुसार बीती रात करीब 11 बजे चार लड़के व एक लड़की ट्रेजरी कार्यालय उत्तरकाशी के पास अलाव जलाकर आग सेक रहे थे। यहां विगत कुछ वर्षों से खराब अवस्था में टाटा सूमो मैक्स खड़ी थी। लड़कों के साथ खेल रही 13 साल की लड़की के कपड़ों पर आग लग गई। कपड़ों पर आग लगने के साथ-साथ वाहन ने भी आग पकड़ ली। जिसके बाद आग बेकाबू हो गई और बच्ची की आग से झुलसने से मौत हो गई।

