Please Share
हरिद्वार: शहर के कनखल मोहल्ले की रहने वाली शुभांगी गुप्ता ने पहले ही प्रयास में जज बनकर पिता के सपने को सच साबित कर दिखाया। पिता को आदर्श मानने वाली शुभांगी ने दृढ़ लगन और योग्यता के बल पर सफलता हासिल की है।
शुभांगी की प्रारंभिक शिक्षा डीपीएस रानीपुर से हुई है। उन्होंने यहां से 2010 में हाईस्कूल और 2012 में इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की है। 2017 में लॉ कॉलेज देहरादून से शुभांगी ने पांच वर्षीय बीए एलएलबी इंटीग्रेटेड कोर्स किया। कुछ दिन तक घर पर रहकर तैयारी की। बाद में दिल्ली के एक कोचिंग में डेढ़ साल तक तैयारी की। इसी बीच 2018 में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग से निकली पीसीएस जे भर्ती के लिए आवेदन किया।

