Please Share
अल्मोड़ा: तहसील सोमेश्वर के अंतर्गत एक गांव में इंसानियत को शर्मशार करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ किशोरी के साथ उसके रिश्ते के नाना ने ही दुष्कर्म किया है। यह मामला तब खुला जब तबियत बिगड़ने पर मंगलवार को किशोरी अस्पताल पहुंची, जहाँ गर्भवती होने की पुष्टि हुई।
जानकारी के मुताबिक, किशोरी अपने माता-पिता के साथ दिल्ली में ही रहती थी। परिजनों ने उसे करीब एक माह पहले गांव भेजा था। पिछले कुछ दिनों से उसका स्वास्थ्य खराब चल रहा था, जिस पर किशोरी को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन जांच में उसके सात माह के गर्भ की पुष्टि होने से किशोरी के परिजन हैरान रह गए। जिसके बाद पूछताछ में उसने दिल्ली में ही रहने वाले उसके रिश्ते के नाना द्वारा दुष्कर्म करने की बात बताई।

