Please Share
ऋषिकेश: चार धाम को रेल नेटवर्क से जोड़ने का सपना जल्द ही साकार होने जा रहा है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के पहले दो स्टेशन ऋषिकेश और वीरभद्र को तैयार करने का कार्य द्रुत गति से चल रहा है। इन दोनों स्टेशन के बीच पहला ट्रायल अगले साल चार फरवरी को प्रस्तावित है। उम्मीद जताई जा रही है इस दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी ऋषिकेश पहुंच सकते हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद अजय भट्ट ने परियोजना का निरीक्षण किया।

