Please Share
नई दिल्ली: हैदराबाद में गैंगरेप और हत्या के आरोपियों के एनकाउंटर का मसला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा। दरअसल दो वकीलों ने याचिका दायर कर एनकाउंटर में शामिल पुलिसवालों पर एफआईआर दर्ज करने और निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीँ याचिका में पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार के खिलाफ जांच की मांग भी की गई। बता दें याचिका में कहा गया है कि पुलिस की कार्रवाई तय नियमों के खिलाफ है। याचिका में कहा गया है कि एनकाउंटर की निष्पक्ष जांच की जाए है। दरअसल, 6 दिसम्बर की सुबह चारों आरोपियों को पुलिस ने एनकाउंटर मार गिराया था। हैदराबाद पुलिस के मुताबिक चारों आरोपियों को सीन रिक्रिएट करने के लिए घटनास्थल पर ले जाया गया था। जहां चारों ने भागने की कोशिश की। हैदराबाद पुलिस के मुताबिक उसने आत्मरक्षा के लिए चारों आरोपियों को मार गिराया था।

