Please Share
देहरादून: भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) में शनिवार को होने वाली पासिंग आउट परेड में देश-विदेश के 377 जेंटलमैन कैडेट हिस्सा लेंगे। इसमें से 306 कैडेट भारतीय सेना तथा 71 सैन्य अफसर मित्र देशों को मिलेंगे। वहीँ बुधवार को आयोजित ‘अवॉर्ड सेरेमनी’ में कैडेट्स को व्यक्तिगत उत्कृष्टता, रोलिंग ट्रॉफीज व बैनर्स से नवाजा गया। अकादमी के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल एसके झा ने भावी अफसरों को देश की आन, बान और शान की रक्षा का मूलमंत्र दिया।

