पिथौरागढ़: पिथौरागढ़ के रामलीला ग्राउंड में नवगठित ज़िला पंचायत का शपथ ग्रहण समारोह बढ़े धूमधाम के साथ आयोजित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह में रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये गये। इस मौके पर जिलाधिकारी ने नवनिर्वाचित ज़िला पंचायत अध्यक्ष को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई। ज़िसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष ने उपाध्यक्ष समेत सभी सदस्यों को शपथ दिलाई । इस मौके पर सभी सदस्यों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की शपथ भी ली। ज़िला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने सभी सदस्यों का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम में सीडीओ, नगर पालिका अध्यक्ष सभी तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने लोगो को विश्वास दिलाया कि वह ज़िला पंचायत पिथौरागढ़ को आदर्श ज़िला पंचायत बनाएंगे ताकि ज़िले के हर नागरिक की पहुंच ज़िला पंचायत तक हो सके।
पिथौरागढ़ शपथ ग्रहण समारोह में सदस्यों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की भी ली शपथ
Please Share
