Please Share
दिल्ली: संसद का शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो गया है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने, दो राज्यों में विधानसभा होने और अयोध्या विवाद का फैसला आने के बाद यह संसद का पहला सत्र है। केंद्र सरकार की ओर से इस सत्र में सिटीजन बिल के अलावा कई अहम बिलों को पास कराने की कोशिश की जाएगी, तो वहीं विपक्ष अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी समेत कई अहम मसलों पर सरकार को घेरने के लिए तैयार है।

