Please Share
श्रीनगर: घाटी के उत्तरी कश्मीर बांदीपोरा में सुरक्षाबलों को आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली। इसके बाद सेना ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। खुद को घिरा देख आतंकियों ने सेना पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। सेना की ओर से आतंकवादियों से समर्पण करने की बात कही गई। बावजूद इसके आंतकी सेना पर फायरिंग करते रहे। वहीं जवानों ने एक आतंकी को मार गिराया है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर ली है।

