Please Share
लखनऊ: पुलिस ने जालसाजी से प्रचार-प्रसार का ठेका लेने वाली फर्म के दो मास्टरमाइंड को गिरफ्तार कर लिया हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आरोपी सरकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार में लगी एलईडी वैन को अपनी बताकर करोड़ों का ठेका हासिल करते थे। कमीशनखोरी और जालसाजी के मकड़जाल ने उत्तर प्रदेश के सूचना विभाग को भी नहीं छोड़ा।
सूचना विभाग में लगी प्रचार-प्रसार के लिए एलईडी वैन में जालसाजी का मामला सामने आया हैं। जिसके लिए हजरतगंज में जालसाजी कर ठेका हासिल करने वाली छह फर्मों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई की गयी हैं पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक इन आरोपियों ने ज्यादातर उन फर्मों को ठेका दिलावाया जिनके पास अपनी एलईडी लगी गाड़ियां नहीं थी। यही नहीं इस जालसाजी का खुलासा परिवहन विभाग के दस्तावेजों से हुआ हैं।

