राजनीति के अखाड़े में पहलवान योगेश्वर दत्त चित, हुड्डा ने दी पटखनी

Please Share

बरोदा: कुश्ती के मैदान के बाद सियासी दंगल में उतरे पहलवान योगेश्वर दत्त को अपने पहले ही चुनाव में मायूसी हाथ लगी है। बरोदा विधानसभा सीट से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। यहाँ कांग्रेस प्रत्याशी श्रीकृष्ण हुड्डा ने पहलवान योगेश्वर दत्त को 4,383 वोटों से मात दी है। श्रीकृष्ण हुड्डा को कुल 21,112 वोट मिले तो वहीँ पहलवान योगेश्वर दत्त को 16,729 वोट मिले।

बरोदा विधानसभा सीट पर वर्ष 2009 में भी कांग्रेस के श्रीकृष्ण हुड्डा ने जीत दर्ज की थी। वहीं वर्ष 2014 में जब प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनी, तब भी कांग्रेस के श्रीकृष्ण हुड्डा का बरोदा पर कब्जा कायम रहा।