Please Share
हरियाणा: महाराष्ट्र की 288, हरियाणा की 90 सीटों पर चुनाव हुए है जिसके नतीजे आ रहे हैं। महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना का गठबंधन एकतरफा जीत की ओर बढता दिखाई दे रहा है। लेकिन हरियाणा में कांग्रेस और बीजेपी दोनों की चिंता बढ़ गई है। रुझानों में बीजेपी-कांग्रेसदोनों की सुई बहुमत से पहले ही अटकती दिख रही है, तो दूसरी तरफ दुष्यंत चौटाला की नई नवेली जन नायक जनता पार्टी (JJP) किंग मेकर (King Maker) की भूमिका में उभर कर सामने आ रही है।
ऐसे में बीजेपी और कांग्रेस दोनों दल दुष्यंत चौटाला को साधने की कोशिश कर रहे हैं। इसी को ध्यान में रखकर कांग्रेस ने जेजेपी प्रमुख को अपने पाले में करने के लिए डिप्टी सीएम का प्रस्ताव दिया था। खबरों के मुताबिक, दुष्यंत ने इस ऑफर को ठुकरा दिया है।

