Please Share
अल्मोड़ा: उत्तराखंड में पंचायत चुनाव के लिए आज से पहले चरण के मतदान शुरू हो गए हैं। वहीँ इस दौरान अल्मोड़ा के हवालबाग ब्लॉक के धामस जिला पंचायत के सैनार बूथ में बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहाँ इस सीट पर सात प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि बैलेट पेपर पर सिर्फ चार चुनाव चिन्ह अंकित हैं। करीब 100 मत पड़ने के बाद चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के एजेंटों के माध्यम से यह मामला सामने आया। जिसके बाद सूचना मिलने के पर खंड विकास अधिकारी और एसडीएम मौके पर पहुंचे।

