Please Share
ऑकलैंड: न्यूजीलैंड के ऑकलैंड शहर में लोग उस वक्त हैरान रह गए, जब एक बाजार में विज्ञापन के लिए लगी स्क्रीन पर अचानक पॉर्न फिल्म चलने लगी। लोग यह देखकर असहज महसूस करने लगे फिर भी फिल्म चलती रही। बताया जा रहा है कि एक स्टोर की प्रचार स्क्रीन पर कई घंटों तक पोर्नोग्राफी चलती रही लेकिन इसे किसी ने बंद नहीं कराया।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब बाजार में पैदल चलने वाले लोगों ने यह देखा तो वो चौंक गए क्योंकि हैकर्स ने सुबह से ही एक अश्लील वीडियो स्क्रीन पर चला रखा था। अश्लील वीडियो तब तक चलता रहा जब कि दुकान के कर्मचारियों ने आकर स्क्रीन को बंद नहीं कर दिया हालांकि दुकान के मालिक ने इसके लिए लोगों से माफी भी मांगी है।

