भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलटों की मौत

Please Share

नई दिल्ली: भारतीय सेना का एक चीता हेलीकॉप्टर शुक्रवार को भूटान में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दोनों पायलटों की मौत हो गयी। यह दुर्घटना दोपहर में करीब एक बजे हुई, हेलीकॉप्टर का मलबा मिल गया है। इस संबंध में उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं। यह हेलीकॉप्टर अरुणाचल प्रदेश के खिरमू से भूटान के योन्गफुला जा रहा था।

एक पायलट भारतीय सेना के थे, जो लेफ्टिनेंट कर्नल रैंक के थे। जबकि दूसरे पायलट भूटान की सेना के थे, जो भारतीय सेना के साथ ट्रेनिंग में शामिल थे। फिलहाल इस पूरे मामले में उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिये गए और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।