देहरादून में जहरीली शराब से 6 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर; मचा हडकंप

Please Share

देहरादून: जहरीली शराब के सेवन से देहरादून में छह लोगों की मौत हो गई है। साथ ही अन्य लोगों की भी की हालत खराब है। बताया जा रहा है कि मरने वालों की संख्या में और इजाफा हो सकता है। इस घटना से देहरादून में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, घटना नेशविला रोड स्थित पथरिया पीर चौक के पास बस्ती की है। घटना से पुलिस विभाग में भी हडकंप मच गया, जिसके बाद पुलिस मामले की जाँच में जुट गई है।