कश्मीर पर PAK मंत्री का कबूलनामा- दुनिया हम पर विश्वाश नहीं करती भारत की बात मानती है

Please Share

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर के मसले पर भारत पर आरोप लगाने वाला पाकिस्तान पूरी दुनिया में अलग-थलग पड़ा है  अब पाकिस्तान के मंत्री भी इस बात को कबूल कर ली हैं कि पाकिस्तान की बात को दुनिया में कोई नहीं सुन रहा है और जो सुन रहा है वो विश्वास नहीं कर रहा

पाकिस्तान के गृह मंत्री ब्रिगेडियर एजाज अहमद शाह ने एक इंटरव्यू में ऐसा कहा है.एजाज अहमद शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के मसले पर लोग हमारी बात का विश्वास नहीं कर रहे हैं, हम कहते हैं कि भारत ने कश्मीर में कर्फ्यू लगाया और वहां जुल्म किया जा रहा है

लेकिन कोई हमारी बात सुनने को तैयार नहीं है और हर कोई भारत की बात पर ही विश्वास कर रहा है.

ब्रिगेडियर एजाज अहमद शाह ने कहा कि इसके लिए जनरल जिया उल हक, परवेज मुशर्रफ से लेकर इमरान खान तक हर सत्ताधारी जिम्मेदार है.