पीएम मोदी ने कचरा बीनने वाली महिलाओं के साथ बैठकर बीना कूड़ा

Please Share

मथुरा: मथुरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कचरे से प्लास्टिक बीनने वाली महिलाओं से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने उनके उनका हाथ भी बंटाया।

प्रधानमंत्री ने सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ अभियान लॉन्च किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मथुरा पहुंचे, जहां उनकी अगवानी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की। प्रधानमंत्री ने बुधवार को मथुरा जिले में राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम को लॉन्च किया, जिसका लक्ष्य मवेशियों में होने वाली फुट एंड माउथ डिज़ीज़ और ब्रूसेलोसिस का खात्मा करना है।