पाकिस्तानी मंत्री चौधरी फवाद का एक और शर्मनाक बयान जानिए ऐसा क्या कहा

Please Share

बेतुके बयानों से भारत के खिलाफ अपनी कुंठा दर्शाने वाले पाकिस्तानी मंत्री फवाद चौधरी एक बार फिर विवादों में हैं। भारत के चंद्रयान-2 की विफलता पर तंज कसने वाले फवाद अब खुद अपनी फजीहत करवाने चले आए हैं।

फवाद चौधरी ने कहा की खेल टिप्पणीकारों ने मुझे बताया कि भारत ने श्रीलंकाई खिलाड़ियों को धमकी दी है कि अगर उन्हें पाक यात्रा से मना नहीं किया गया तो उन्हें आईपीएल से बाहर कर दिया जाएगा, यह वास्तव में सस्ती रणनीति है, खेल से लेकर अंतरिक्ष तक का जिंगिज्म एक ऐसी चीज है जिसकी हमें निंदा करनी चाहिए,