पीओके निवासी आरिफ ने कहा- दुनिया मेट्रो पर सवार, पाकिस्तान आज भी रिक्शे पर सवार है

Please Share

पीओके: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के मानवाधिकार कार्यकर्ता आरिफ आजकिया ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ लगाई है। आरिफ लंदन में रहते हैं। उन्होंने चंद्रयान-2 का मजाक उड़ाने के लिए पाकिस्तान के मंत्री को खूब खरी-खोटी सुनाते हुए उन्हें अपने देश के भविष्य के बारे में सोचने कोम कहा। और कहा कि ऐसे समय पर जहां हर जगह मेट्रो है पाकिस्तान अब भी रिक्शे पर ही अटका है।

जाकिया ने कहा  ‘चंद्रयान-2 भारत का ऐतिहासिक मिशन है। नासा कह रहा है कि वे सराहना करते हैं कि भारत ने यह यात्रा की। उन्होंने कहा यह एक बड़ी उपलब्धि है।

जो लोग कोशिश करते हैं वही असफल होते हैं। फवाद चौधरी, शेख राशिद आप लोग क्या कर रहे हैं?

आरिफ ने कहा कि आप लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं। आप रैलियां निकाल रहे हैं। क्या यह आपका काम है फवाद चौधरी आप विज्ञान मंत्री हैं। साइकिल और रिक्शे से बाहर निकलिए। अपने देश के भविष्य के बारे में सोचें। ऐसे समय में जब हर जगह मेट्रो है तब आप रिक्शे पर ही अटके हैं। यह आपका मापदंड है। ‘आरिफ ने कहा, ‘जनरल गफूर आप कहते हैं कि आप अर्थव्यवस्था को संभाल लेंगे। आप उसे आईसीयू में लेकर आ गए हैं। उसे अब अकेला छोड़ दें। क्वेटा में पिछले हफ्ते दो धमाके हुए। श्रीलंका के खिलाड़ियों ने पाकिस्तान आने से मना कर दिया है। यह आपकी जिम्मेदारी है कि पाकिस्तान में कानून व्यवस्था बनी रहे जो इस समय बदतर हैं।