रानीखेत: नंदा महोत्सव की शुरुआत, कदली वृक्ष पंहुचाया मंदिर

Please Share

रिपोर्ट –नंद किशोर गर्ग

स्लग: 5 दिनो चलने वाले नंदा देवी महोत्सव की शुरुआत कदली वृक्ष लाने से हुई

रानीखेत: मंगलवार  नंदा महोत्सव की शुरुआत धूम धाम से कदली वृक्ष लाये जाने से हुई। आपको बता दें कि  5 दिनो तक चलने वाला यह महोत्सव कुमाऊ की देवी नंदा सुनंदा की पूजा अर्चना के साथ चलता हैं।

चन्द वंशिय राजाओं की अराध्य रही देवी नंदा सुनंदा की इस क्षेत्र में विशेष मान्यता हैं। (गढवाल में नंदा राजयात्रा का महोत्सव भी सर्व विदित हैं।) कदली वृक्ष का पूजन आरती प्रसाद का कार्यक्रम विधायक करन माहरा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

उत्साह पूर्वक कदली वृक्ष को गाजे बाजे के साथ नंदा देबी मंदिर पंहुचाया गया।