पाकिस्तानी मंत्री ने बताई भारत से जंग की तारीख, मंत्री को लंदन में पड़ी थी लोगों से मार

Please Share

नई दिल्ली: पाकिस्तान के रेलमंत्री शेख राशिद अहमद ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध हो सकता है। राशिद ने कयास लगाया है कि अक्टूबर या उसके बाद के महीने में भारत और पाकिस्तान के बीच लड़ाई छिड़ सकती है।

पाकिस्तान के एक निजी चैनल के अनुसार रेलवे मंत्री रशीद ने कहा- ‘अक्टूबर के आखिर और नवंबर-दिसंबर में पाकिस्तान और भारत में युद्ध होगा।’ उन्होंने कहा कि वह इसके लिए अपने देश को तैयार कर रहे हैं।

रशीद ने कहा, ‘हमने ये हथियार कोई दीवाली पर चलाने के लिए नहीं रखे हैं। अगर पाकिस्तान की जिंदगी और मौत का वक्त आ गया तो वह भारत पर हमला कर देगा।’

अपने विवादित बयानों के कारण अकसर चर्चा में रहने वाले पाकिस्तान के रेल मंत्री शेख रशीद को कुछ दिन पहले लंदन में घूसे मारे गए और उन पर अंडे फेंके गए थे।