जम्मू-कश्मीर: बारामुला में आतंकी ढेर, एक जवान शहीद , धारा 370 हटने के बाद पहला एन्कारउंटर

Please Share

श्रीनगर: मुठभेड़ के दौरान जम्‍मू-कश्‍मीर के बारामुला में सुरक्षाबलों ने एक आंतकी को मार गिराया। आतंकियों से मुकाबला करते हुए पुलिस का एक एसपीओ शहीद हो गया। सुरक्षाबल और आतंकियों के बीच मुठभेड़ अब समाप्‍त हो गई है। जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद यह पहली मुठभेड़ हैं। बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों को बारामूला में 2 आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली। जिसके बाद इलाके को घेर लिया गया। सुरक्षाबलों को देख आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की।