पिछले एक हफ्ते में नहीं चली एक भी गोली, कश्मीर को लेकर झूठ फैला रहा अंतरराष्ट्रीय मीडिया!

Please Share

जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर पुलिस ने स्थानीय लोगों के विरोध प्रदर्शन और पुलिस फायरिंग की कथित खबरों को खारिज कर दिया है। गृह मंत्रालय के बाद अब जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कश्मीर में गोलीबारी की घटनाओं की मीडिया रिपोर्टों को सिरे से नकार दिया है। साथ ही कहा है कि लगभग एक सप्ताह से एक भी गोली नहीं चलाई गई है। घाटी में स्थिति शांत है।

उन्होंने कहा कि कुछ अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों में गोलीबारी की बातें गलत हैं, ऐसी कोई भी घटना नहीं हुई है।