Please Share
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष पद से राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद अभी तक पार्टी को नया प्रमुख नहीं मिल पाया है। इसे लेकर शनिवार दोपहर तक कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक चली लेकिन नए पार्टी प्रमुख के नाम पर सहमति नहीं बन पाई। अब रात आठ बजे से कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक दोबारा शुरू होगी।
कांग्रेस मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, सीडब्ल्यूसी ने सर्वसम्मति से राहुल गांधी से पार्टी का नेतृत्व करने की अपील की है, क्योंकि वह इस समय शीर्ष पद के लिए सबसे बेहतर व्यक्ति हैं। उनके इस्तीफे को लेकर अभी भी सीडब्ल्यूसी से मंजूरी नहीं मिली है। लेकिन वह अपने फैसले पर अड़े हुए हैं।

