नहीं रहे बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता, निर्देशक व ऋतिक रोशन के नाना जे. ओम प्रकाश

Please Share

मुंबई: बॉलीवुड फिल्ममेकर और ऋतिक रोशन के नाना जे. ओम प्रकाश का बुधवार सुबह निधन हो गया। 93 साल की उम्र में उनका निधन हुआ। सुबह करीब 8 बजे उन्होंने मुंबई स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली।

दीपक पराशर ट्वीट कर लिखते हैं कि मेरे प्यारे अंकल जे ओम प्रकाश ने एक घंटे पहले अंतिम सांस ली। सिनेमा में इनका योगदान हम सभी के लिए एक यादगार उपहार की तरह है। इनका अंतिम संस्कार आज दोपहर। उनकी आत्मा की शांति के लिए अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करते हुए दयालु मिलनसार बताते हुए दुःख जताया।