पीओके, अक्साई चिन सहित सम्पूर्ण जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न भाग, इसके लिए जान दे देंगे: अमित शाह

Please Share

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि, पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर (पीओके) और अक्साई चिन सहित सम्पूर्ण जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न हिस्सा है। हम इसके लिए जान भी देने को तैयार हैं।

लोकसभा में अनुच्छेद 370 संबंधी संकल्प एवं राज्य पुनर्गठन विधेयक को चर्चा के लिए रखते हुए शाह ने कहा, “जब जब मैंने जम्मू-कश्मीर बोला है तब तब इसमें पीओेके और अक्साई चिन भी समाहित हैं।”