Please Share
पौड़ी: श्रीनगर के भक्तियाना मौहल्ले में एक पूर्व सैनिक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। आनन-फानन में व्यक्ति को बेस अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बताया गया कि, मृतक हरीश चंद्र मैठाणी पुत्र बाचस्पति मैठाणी निवासी मक्कू मठ ऊखीमठ श्रीनगर में किराए के मकान में अकेले रहता था। मृतक गढ़वाल विश्वविद्यालय में गार्ड की नौकरी करता था। उसने खुद के पेट में गोली मारी थी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है। मामले में अग्रिम कर्यवाही की जा रही है।

