Please Share
उत्तरकाशी: प्रदेश के उत्तरकाशी जिले में एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां तीन माह में 133 गांवों में 216 प्रसव हुए, लेकिन बिटिया एक भी नहीं जन्मी।
बच्चियों के घटते लिंगानुपात की उत्तरकाशी जिले की ये तस्वीर ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ समेत तमाम अभियानों की पोल खोलता है। सरकारी आंकड़ों में इस भयावह स्थिति का खुलासा होने पर हरकत में आए जिला प्रशासन ने इसकी पड़ताल शुरू कर दी है।
रिपोर्ट के मुताबिक जिले के 133 गांवों में तीन माह के भीतर कुल 216 प्रसव हुए, लेकिन हैरत की बात यह है कि इनमें एक भी बिटिया ने जन्म नहीं लिया। सरकारी रिपोर्ट में ही बिगड़ते लिंगानुपात की यह स्थिति सामने आने से जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

